Ro no D15139/23

कुएं में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद मिला मुआवजा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में गुहार लगाने पर मिला न्याय, परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…

जशपुरनगर 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई।परिवार के अनुसार, हादसे के बाद से वे लगातार मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल पा रहा था। अंततः जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनता से सीधे संवाद और समस्याओं के समाधान हेतु बगिया को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के रूप में सक्रिय किया, तब क्रांति नायक ने वहां अपनी समस्या प्रस्तुत की।मुख्यमंत्री कार्यालय की पहल पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए, और प्रशासन की तत्परता से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “बगिया कैंप कार्यालय हमारे जैसे आम लोगों के लिए एक संजीवनी साबित हो रहा है।इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए न केवल संवेदनशील है, बल्कि तत्काल और प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित कर रहा है।मुख्यमंत्री की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के पीड़ितों और जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है।
  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त न्यायालय में आयोजित किया गया

     जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तालुका के न्यायालय…

    Read more

    लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान शटरिंग प्लेट के कार्य का कर रही बेहतर संचालन निजी भवनों, प्रधानमंत्री आवास भवनों के छतों की ढलाई करने के लिए शटरिंग प्लेट उपलब्ध कराती है

     जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की श्रीमती लालमती आज ग्रामीण क्षेत्र की उन प्रेरणादायी महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने मजबूत इरादों और शासन की योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया