Ro no D15139/23

तपकरा में बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का मिलेगा मुआवजा

21 परिवारों के लिए स्वीकृत हुई सहायता राशि

तहसीलदार तपकरा ने किया स्पष्ट-जांच उपरांत आदेश जारी, जल्द मिलेगा आरबीसी 6-4 का लाभ

जशपुरनगर 17 मई 2026/ ग्राम तपकरा में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजा नहीं मिलने संबंधी शिकायत पर प्रशासन ने तत्परता से जांच कार्रवाई की है। इस संबंध में तहसीलदार तपकरा द्वारा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर मुआवजा स्वीकृत किया जा चुका है। जांच उपरांत कुल 21 प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा स्वीकृत किया गया है। जिसमें 20 परिवारों को आंशिक मकान क्षति तथा 01 परिवार को पूर्ण मकान क्षति के लिए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही मुआवजा विलंब के लिए संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

तहसीलदार तपकरा ने बताया कि तहसील न्यायालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम तपकरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कुछ परिवारों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के बावजूद मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हल्का पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा सभी प्रभावित परिवारों के आवेदन मंगाकर उनकी विस्तृत जांच की गई। कोटवार एवं आवेदकों के बयान दर्ज करने के पश्चात न्यायालयीन परीक्षण कर प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और शीघ्र ही संबंधित परिवारों को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!