Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास समय पर पूर्ण करें, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत एवं एनआरएलएम की समीक्षा बैठक ली

   जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   अभिषेक कुमार ने आज जनपद पंचायतों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जन मन योजना के तहत निर्मित हो रहे आवासों को समयबद्ध रूप से और उच्च गुणवत्ता में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कार्य की प्रगति के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड का दौरा करे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही। साथ ही आवास के साथ जल संरक्षण हेतु सोख्ता गडढा बनाए जाने को कहा। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत जल संरक्षण संबंधी सभी अधोसंरचना कार्य का जियो टैंगिंग करने के निर्देश दिए। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने  नहर के उन्नयत कार्य सहित उन सभी कार्यों को भी प्राथमिकता क्रम में रखने को कहा जिसमें सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं को बिहान योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को और मजबूत करने तथा मुद्रा लोन वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को आधार से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री धमेंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत