कांग्रेस और ईडी गठबंधन को किसी पर विश्वास नहीं, एग्जिट पोल के बाद 4 जून को ईवीएम पर भी उठाएंगे सवाल : उपमुख्यमंत्री साव

*छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे, कांग्रेस का 15 प्रदेशों में नहीं खुलेगा खाता : उपमुख्यमंत्री साव*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, कांग्रेस और इंडी गठबंधन को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक जब काम नहीं होता तो ये संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाते हैं। ये लोग न्यायालय के निर्णयों पर अविश्वास जताते हैं। चुनाव आयोग पर प्रश्न उठाते हैं। अब एग्जिट पोल को मैनेज करने की बात कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि, आखिर कांग्रेस किस पर विश्वास करेगी। इसी कारण जनता ने कांग्रेस को अपने से दूर कर दिया है। इसका प्रमाण 4 जून को रिजल्ट आने पर मिलेगा।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस और ईडी गठबंधन 4 जून के रिजल्ट पर भी सवाल उठाएंगे। हार के बाद ईवीएम को दोषी ठहराएंगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, इनकी विश्वनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद ये लोग आपस में लड़ेंगे। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे। श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 की 11 सीटें जीतेगी। छत्तीसगढ़ सहित 15 प्रदेशों में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है।

कांग्रेस के दावे पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा दिया था, क्या हुआ, ये सब जानते हैं। ये लोग बुरी तरह से पराजित हुए थे। अब लोकसभा में भी इनकी बुरी हार होने वाली है। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतने जा रही है। वहीं पूरे देश में एनडीए की 400 से अधिक सीटें आने वाली है। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

चिंतन शिविर पर कांग्रेस के सवाल पर श्री साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विकास नहीं चाहती है। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए आयोजित शिविर पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के विकास विजन पर आयोजित चिंतन शिविर पर प्रश्न कर अपनी विकास विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है।

Related Posts

थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना में हत्या एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

    विवरण – दिनांक 16.03.2025 को थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत हमिंग संजीवा बिल्डिंग के सामने कचना से सडडू जाने वाले मेन रोड में रात्रि लगभग 10ः00 बजे प्रार्थी रोहित धीवर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट रायपुर 18 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *