कांग्रेस फाइल्स अडानी के घोटालों पर पर्दा डालने की भाजपा की साजिश -कांग्रेस

रायपुर/03 अप्रैल 2023। कांग्रेस फाइल्स अडानी के घोटालों पर पर्दा डालने की भाजपा की साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की जनता अडानी के घोटालों पर प्रधानमंत्री और भाजपा का जवाब चाहती है। अडानी के घोटालों की जांच से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार क्यों डर रहे है? अडानी से प्रधानमंत्री मोदी का क्या रिश्ता? मोदी जी के साथ विदेश दौरों में अडानी हमेशा क्यों जाते थे? एलआईसी, एसबीआई में जमा आम जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अडानी की ही कंपनियों के शेयर में क्यों लगाये गये? स्टेट बैंक ने अडानी को बेतहाशा पैसा ऋण में क्यों दिया? अडानी की कंपनी में 20,000 करोड़ कहां से आया? देश की संसद और देश की जनता के सवालों से प्रधानमंत्री क्यों घबरा रहे है? भाजपा इन सवालों का जवाब देने के बजाय दुष्प्रचार में लग गयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस फाईल्स भाजपा के षड़यंत्रकारी चरित्र का दस्तावेज है जिन कथित घोटालों को सुनियोजित तरीके से 2014 के पहले भाजपा ने अडानी और अपने भगोड़े उद्योगपति मित्रों के काले धन को खर्चा कर प्रचारित प्रसारित किया था। वे सारे के सारे काल्पनिक और झूठे निकले 2जी, 3जी, 4जी घोटालों को कोल खदानों के आबंटन के आरोपों को अदालत ने फर्जी और सतही बता दिया तथा इसे तत्कालीन सरकार की छवि खराब करने की साजिश बताया है। कांग्रेस की सरकार ने इन सारे आरोपों की दमदारी से जांच कराया था। मोदी सरकार हजारों करोड़ के राफेल घोटाले, अडानी के घोटाले की जांच करवाने को तैयार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के खिलाफ दुष्प्रचार करके भाजपा सरकार मोदी सरकार के घोटाले उनकी मित्र परस्त नीति पर पर्दा नहीं डाल सकती। नीरव मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे लोगों को देश से अरबों रू. का घोटाला करके भागने देने के पाप से मोदी सरकार बच नहीं सकती है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके या कांग्रेस के पूर्व सरकारों के खिलाफ दुष्प्रचार करके भाजपा अपनी वर्तमान सरकार के पापों को ढंकना चाहती है।

 

Related Posts

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रवक्ता के पद पर होगा चुनाव कोषाध्यक्ष, सहसचिव, महिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित रायपुर ,13 जून 2025/प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज…

Read more

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता