*प्रदेश की 25 हजार महिलाओं से रोजगार छीनकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वह महिला विरोधी है : कौशिक*

 

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक ही मानती है*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे और सत्ता में आते ही उन वादों को पूरा करने के बजाए उसके विपरीत कार्य कर रही है। रेडी टू ईट का निर्माण का कार्य पूर्व की डॉ. रमन सिंह जी की सरकार के समय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महिला समूह को रेडी टू ईट निर्माण का कार्य दिया गया था, जिसे प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बीज विकास निगम को दे दिया। महिला स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो योजना डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने बनाई थी उसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बदलापुर की राजनीति अपनाते हुए छीन लिया तथा प्रदेश की 25 हजार महिलाओं को रेडी टू ईट निर्माण कार्य छीन कर उन्हें बेरोजगार करने का काम भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी है कांग्रेस को महिलाओं की याद केवल और केवल चुनाव के समय ही आता है और हर समय महिलाओं को चलने का काम कांग्रेस द्वारा किया जाता है। प्रदेश की महिलाओं को भी प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके छला, 25 हजार महिलाओं से रोजगार छीन कर फिर से उन्हें चला, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर प्रदेश की जनता को छला, प्रदेश में महिला अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के नाम पर फिर से महिलाओं को छला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ना तो कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है, और ना ही अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई नीति।

Related Posts

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में घोटाले की गूंज: अयोग्य रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुद्वेकर की नियुक्ति पर उठे गंभीर सवाल

  मनीषा नगारची (सिटी रिपोर्टर) रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल इन दिनों एक बड़े विवाद के घेरे में है। काउंसिल के वर्तमान रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुद्वेकर की नियुक्ति को लेकर गंभीर…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा जिले के हसदा और रायपुर के रामनगर, टिकरापारा में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में हुए शामिल

मनीषा नगारची (सिटी रिपोर्टर) रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम हसदा में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव, आदर्श विवाह एवं इकाई अध्यक्षों के सम्मान समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबा साहब, भारतीय संविधान और मौजूदा खतरे (आलेख : बादल सरोज)

बाबा साहब, भारतीय संविधान और मौजूदा खतरे (आलेख : बादल सरोज)

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में घोटाले की गूंज: अयोग्य रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुद्वेकर की नियुक्ति पर उठे गंभीर सवाल

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में घोटाले की गूंज: अयोग्य रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुद्वेकर की नियुक्ति पर उठे गंभीर सवाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा जिले के हसदा और रायपुर के रामनगर, टिकरापारा में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा जिले के हसदा और रायपुर के रामनगर, टिकरापारा में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में हुए शामिल

थाना अभनपुर के द्वारा फर्जी माईनिग अफसर बनकर अवैध वसूली करने वाले को गिरफ्तार कर ज्युडिसिय रिमांड पर भेजा गया ।

थाना अभनपुर के द्वारा फर्जी माईनिग अफसर बनकर अवैध वसूली करने वाले को गिरफ्तार कर ज्युडिसिय रिमांड पर भेजा गया ।