Ro no D15139/23

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

Patna Court Bomb Threat: राजधानी पटना में न्याय व्यवस्था एक बार फिर अलर्ट मोड में है. पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की नई धमकी मिली, जो बीते पांच दिनों में तीसरी घटना है.

9 और 11 फरवरी के बाद 12 फरवरी को आए एक और ईमेल ने पुलिस और प्रशासन को सतर्क कर दिया. संदेश मिलते ही कोर्ट परिसर खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं.

तीसरी धमकी से बढ़ी चिंता

पिछले पांच दिनों में यह तीसरी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस साल अब तक सात से आठ बार ऐसे ईमेल आ चुके हैं. बार-बार मिल रही इन धमकियों से जजों, वकीलों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही, न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है.

धमकी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया गया. बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में एंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पूरी बिल्डिंग उड़ाने का दावा

11 फरवरी को आए एक ईमेल में दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में पांच बम लगाए गए हैं और पूरी बिल्डिंग को उड़ा दिया जाएगा. उस दिन भी पूरे परिसर को खाली कर तलाशी ली गई थी, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला. इसके बावजूद लगातार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सामान्य कामकाज शुरू करना जोखिम भरा होगा. सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. कोशिश है कि न्यायिक कार्य जल्द सामान्य हो, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही प्राथमिकता है.

लगातार मिल रही धमकियों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इन ईमेल के पीछे कौन है और मकसद क्या है. पुलिस साइबर एंगल से भी जांच कर रही है. राजधानी की सबसे महत्वपूर्ण न्यायिक इमारत पर बार-बार हो रहे इस खतरे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है.

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….