Ro no D15139/23

जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का किया जा रहा निरंतर निरीक्षण

– ग्राम मोहड़ में कृषक श्री सुरेंद्र चंद्राकर के किराए के गोदाम का किया गया निरीक्षण, गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई
– 146 बोरी यूरिया, 38 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट बरामद
राजनांदगांव 08 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को खाद-बीज की कालाबाजारी की आशंका को ध्यान में रखते हुए निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों की निगरानी करने के लिए कहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज कृषि विभाग की टीम के द्वारा ग्राम मोहड़ में कृषक श्री सुरेंद्र चंद्राकर के किराए के गोदाम में निरीक्षण किया गया। जहां मौके पर 146 बोरी यूरिया, 38 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट एवं 28 : 28 : 00 बोरी बरामद किया गया। इस दौरान गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई। इन दौरान सहायक संचालक कृषि डॉ. वीरेंद्र कुमार अनंत, उर्वरक निरीक्षक श्रीमती रामशिला गौरकर, शाखा प्रभारी मिथिलेश साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!