Ro no D15139/23

26 नवम्बर को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा संविधान दिवस

कलेक्टर   अजीत वसंत ने भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार  26 नवम्बर को भारत का
संविधान अपनाए जाने के स्मरणोत्सव स्वरूप जिले में   व्यापक स्तर पर संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर  हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” विषय पर पूरे वर्ष विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा।  इस
हेतु कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को  संविधान दिवस मनाने के सम्बंध में विशेष निर्देश जारी किए है। जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में 22भाषाओं में सामूहिक प्रस्तावना का वाचन (www.constitution75.com&MyGov.in) किया जाएगा। साथ ही प्रदर्शनी (www.constitution5.com) वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन पर उपलब्ध) का आयोजन,
फिल्म की स्क्रीनिंग एवं
ऑनलाईन संविधान दिवस क्विज में हिस्सा लेना (MyGov.in) जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर ने जिला हेडक्वार्टर, तहसील, पंचायत और गांवो में बड़े पैमाने पर प्रस्तावना पाठ कर
सभी वीडियों, केंपन वेबसाईट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। प्रस्तावना पढ़ने और अपलोड करने की सुविधा कई भाषा में आनलाईन उपलब्ध है। राज्य के नागरिकों को अकेले या साथ मिलकर प्रस्तावना पढ़ने और कैंपेन वेबसाइट पर विडियों अपलोड किया जाएगा।
बड़े पैमाने पर प्रस्तावना पढ़ने के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। Meity MyGov.in पर 22 भाषाओं में डिजिटल तरीके से शपथ लेने का समारोह आयोजित कर उक्त आयोजन में सभी को सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित किए जाएंगे।
राज्य के स्कूल और कॉलेज में भारत के संविधान को समर्पित खास असेंबली का आयोजन करने निर्देशित किया है।   प्रस्तावना की वॉल आर्ट स्कूलों, पंचायतों, सहकारी, ऑफिस और अन्य  पब्लिक जगहों पर बनाई जाएं।  प्रस्तावना के बॉर्डर डिजाइन की ओपन फाईल https://constitution75.com/download से डाउनलोड की जा सकती है। कैंपेन के लिए प्रदर्शनी, फिल्मी, लोगों तथा अन्य सामग्री (https://constitution5.com) वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार