Ro no D15139/23

सोनवर्षा में डबरी निर्माण से खेती और आजीविका को मिला सहारा

रायपुर, 11 नवम्बर 2025/ ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट का समाधान और किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्य निरंतर प्रभाव दिखा रहे हैं। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनवर्षा के ग्राम राधारमणनगर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत डबरी निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत आई है। डबरी निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना, तथा कृषि आधारित आय के साथ मछली पालन जैसी आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

*पानी की समस्या से राहत-बढ़ेगा फसल उत्पादन*

निर्माण से पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे और अंतिम सिंचाई के अभाव में फसल उत्पादन घट जाता था। अब डबरी बनने से खेतों के लिए स्थायी जलस्रोत उपलब्ध हो गया है। इससे किसानों को समय पर सिंचाई करने में सुविधा मिलेगी, फसल उत्पादन में वृद्धि होगी तथा सूखे की स्थिति में भी फसलें सुरक्षित रह सकेंगी।

डबरी निर्माण से सिंचाई सुविधा के साथ ही हितग्राही ने डबरी में 1,000 मछली बीज छोड़े हैं, जिससे अब उन्हें कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी। डबरी निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय मजदूरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं।

सोनवर्षा ग्राम में निर्मित यह डबरी जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में सतत विकास का प्रभावी मॉडल बन गई है। इससे क्षेत्र की जल संग्रहण क्षमता बढ़ी है, भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है और ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। मनरेगा योजना के तहत इस प्रकार की परियोजनाएँ न केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करती हैं, बल्कि ग्रामीण समुदाय को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के सतत प्रयासों को सशक्त आधार प्रदान करती हैं।

  • Related Posts

    तेन्दूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों की सुरक्षा संघ की सर्वाेच्च प्राथमिकता

      वनोपज संघ की वित्तीय स्थिति सुदृढ़, सभी प्रक्रियाएँ हैं पारदर्शी रायपुर, 25 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने 600 छात्राओं को दिखाई द केरल स्टोरी 2

      बेटियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए सामाजिक विषयों से कराया गया अवगत रायपुर, 25 मार्च 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने