Ro no D15139/23

दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 03 जुलाई 2026/ जिले में यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दुलदुला एवं बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को दोनों निर्माणाधीन बस स्टैंडों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में बन रही दुकानों, शौचालय, यात्री सुविधाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टैंड में यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिसर तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड केवल वाहनों के ठहराव का स्थान नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक और स्वच्छ सार्वजनिक परिसर के रूप में विकसित किया जाए।
लगभग एक-एक करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण –
दुलदुला एवं बंदरचुवा में दोनों बस स्टैंडों का निर्माण लगभग एक-एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इनके निर्माण पूर्ण होने के बाद जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव सहित इस मार्ग से होकर गुजरने वाले हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में और अधिक गति लाई जाए, ताकि बस स्टैंड शीघ्र पूर्ण होकर आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल