Ro no D15139/23

सेतु संभाग अम्बिकापुर द्वारा तीन उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य जारी

*पुल निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क होगा मजबूत*

*आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक विकास को मिलेगी गति*

रायपुर 09 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग) अम्बिकापुर के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सेतु निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क सुदृढ़ होगा, बल्कि आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सरगुजा में शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त तीन उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
विधानसभा सीतापुर के अंतर्गत विकासखण्ड बतौली में रजपुरी से भूसू मार्ग पर डोमनी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 222.61 लाख रुपये है तथा पुल की लम्बाई 60 मीटर होगी। पुल बनने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षा ऋतु में आवागमन बाधित नहीं होगा।

विधानसभा लुण्डा के अंतर्गत विकासखण्ड लुण्डा में ग्राम गगोली से घघरी मार्ग पर मछली नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य की लागत 545.54 लाख रुपये है तथा पुल की लम्बाई 72 मीटर निर्धारित है। इस पुल के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं किसानों को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।

विधानसभा सीतापुर के विकासखण्ड बतौली में चलता से हर्रामार मार्ग पर माण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग के रूप में किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 889.86 लाख रुपये तथा लम्बाई 168 मीटर है। यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगा, जिससे शिक्षा , स्वास्थ्य, व्यवसायिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन पुलों के निर्माण से सरगुजा जिले के दूरस्थ अंचलों के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने में सहायता मिलेगी, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा।

  • Related Posts

    16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध

    अम्बिकापुर 16 जून 2026/  मछली पालन विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन)को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 16 जून 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टाॅप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं