Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे सक्षम

– सरपंच श्री दिनुराम का बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली को बेच रहे शासन को
– ग्राम करमरी के सरपंच श्री दिनुराम ग्रामीणों के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत
राजनांदगांव 10 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी के सरपंच श्री दिनुराम साहू ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सरपंच श्री दिनुराम साहू ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल अपने घर पर लगाया है। जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि अब वे राज्य शासन को अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर विक्रय कर रहे हैं और घर पर ही बिजली उत्पादन कर सक्षम बन रहे हैं। श्री दिनुराम ने बताया कि जनपद पंचायत छुरिया से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते ही अपने घर पर शीघ्र 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया। रूफटॉप सोलर पैनल की लागत 2 लाख रूपए है। जिसमें 20 हजार रूपए जमा कर उन्होंने अपने घर में लगाया है। शेष राशि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से बहुत ही आसान किस्तों में फाइनेंस किया है। जिसमें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। इस तरह कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। उन्होंने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि अब मेरा बिजली का बिल शून्य हो गया है और घर पर ही बिजली का उत्पादन भी हो रहा है। श्री दिनुराम ने घर का बिजली का बिल शून्य होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता से होती है समाज की वास्तविक प्रगति : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    – विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगदई में 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला निषाद समाज छात्रावास भवन का किया लोकार्पण*   *- विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगदई में सीसी रोड…

    Read more

    शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता से होती है समाज की वास्तविक प्रगति : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगदई में 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला निषाद समाज छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

    – विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगदई में सीसी रोड निर्माण, महिला घाट एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण की घोषणा की – विधानसभा अध्यक्ष ने समाज की मांग पर छात्रावास भवन में अतिरिक्त…

    Read more

    NATIONAL

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…