Ro no D15139/23

उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक कोरबा ब्लॉक के ग्राम दोंदरो में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ता जागरूकता शिविर का किया आयोजन

कोरबा 03 अक्टूबर 2025/

उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार व्यवहार, धोखाधड़ी, शोषण से बचाने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कोरबा ब्लॉक के ग्राम दोंदरो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान आयोग की अध्यक्षा रंजना दत्ता, सदस्यगण ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों से अवगत कराया।
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा प्रत्येक माह ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सितम्बर माह में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम दोंदरो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ई-फाइलिंग, ई-हियरिंग सहित उपभोक्ता कानूनों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ता घर बैठे ही ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग के माध्यम से शिकायत दर्ज कर अपना पक्ष रख सकते हैं। शिविर में उपभोक्ताओं को शुल्क अनुचित व्यापार प्रथा सहित बैंक, बीमा, फसल बीमा, बैंक फ्रॉड, फायनेंस आनलाइन खरीददारी सहित अन्य क्षेत्रों के संबंध में उपभोक्ताओं को शासन द्वारा दिए गए अधिकार के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान अधिवक्ता संगीता चौहान एवं आयोग के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर मनीराम श्रीवास द्वारा भी उपभोक्ता कानूनों के संबंध में जानकारी दी। गांव के सरपंच बंधन सिंह कंवर व अन्य नागरिकों द्वारा भी ग्रामीणों से उपभोक्ता आयोग द्वारा आयोजित शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर आयोग के कर्मचारीगण संजय शर्मा, राजेश्वर इंग्ले, नूतन राजपूत, गांव के पंच, मितानिन, जनपद सदस्य, कोटवार, वरिष्ठ नागरिक,बालकों थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी सहित सैकड़ों महिलाएं व आम नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उपभोक्ता कानून ई हियरिंग, ई फाइलिंग से संबंधित पूछे गए प्रश्रों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

      कोरबा, 22 अपै्रल 2026/भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू ह,ै जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अपै्रल निर्धारित किया गया था।…

    Read more

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

     कोरबा 22 अप्रैल 2026/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)  कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’