Ro no D15139/23

फाइलेरिया की गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कलेक्टारेट में कराया गया दवाई का सेवन

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया की गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी अधिकारियों ने फाइलेरिया की दवाई खाई। कलेक्टर ने फाईलेरिया की गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी अधिकारियों को फाइलेरिया की दवाई खाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कलेक्टारेट के विभिन्न विभागों में पहुंचकर अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजनों को भी फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया की दवा का सेवन करवाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि फाईलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे सामान्यत: हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। फाईलेरिया रोग के नियंत्रण के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी फाइलेरिया की दवा खाना चाहिए। शासन द्वारा इस रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क फाइलेरिया की दवा दी जा रही है। दवा के सेवन से फाइलेरिया सम्बंधित शिकायत नहीं होगी। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया की दवा का सेवन कर हाथी पाव बीमारी से बचा जा सकता है। यह दवा अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बनी है तथा पूरी तरह से सुरक्षित है। फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खाना है। यह दवा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को खाना चाहिए। जिससे भविष्य में फाईलेरिया रोग से बचा जा सकता है एवं शहर में पनप रहे परजीवी का नाश हो सके और सभी नागरिक फाईलेरिया के भय से निजात पा सके। दवा जब अपना कार्य शुरू करती है, तो कुछ देर के लिए जी मितलाना, सर दर्द या चक्कर आना जैसी प्रतिक्रिया स्वभाविक है, जो कुछ ही देर में स्वत: ही समाप्त हो जाता है। यह दवा का सकारात्कम प्रभाव है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए…

    Read more

    निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

    22000 पंजीयन एवं 9300 नवीनीकरण का लक्ष्य*   राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें