Ro no D15139/23

गेहूं फसल में कीट एवं खरपतवार से बचाव के लिए किसानों को दी गई कृषि विभाग द्वारा समसामयिक सलाह

जिले के अधिकांश गांव में गेहूं की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई अभी भी जारी है। इस बीच कई जगहों पर गेहूं की फसल में कीट, रोग एवं खरपतवार की समस्या सामने आ रही है। जिससे किसानों की मेहनत और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कृषि विभाग द्वारा किसानो को गेहूं फसल को किट व्यधियों से बचाने के संबंध में समसामयिक सलाह जारी किया गया है। देरी से बोई गई फसलों में दीमक अधिक सक्रिय होती है। यह फसल को नुकसान पहुंचाकर उत्पादन घटा सकती है। गेहूं की फसल में कीटों से बचाव के लिए बीज उपचार अत्यंत प्रभावी उपाय है। इसके लिए बीज को क्लोरोपाइरीफॉस 0.9 ग्राम प्रतिकिलो बीज, थायोमेथोक्साम 70 डब्ल्यूएस ग्राम प्रतिकिलो बीज या फिप्रोनिल (रीजेंट 5 एफएस) 0.3 ग्राम प्रतिकिलो बीज से उपचारित किया जा सकता है। बीज उपचार से दीमक एवं अन्य कीटों का प्रभाव कम होता है और फसल की अच्छी वृद्धि सुनिश्चित होती है। समय पर बोई गई फसली में दीमक का आक्रमण दिखे तो सिंचाई करना फायदेमंद है। गुलाबी तना छेदक कीट कम जुताई वाले खेतों में अधिक पाया जाता है। कीट दिखाई देते ही किनालफॉस (ईकालक्स) 800 मिली प्रति एकड़ का पत्तियों पर छिड़काव करें। खेतों में संकरी पत्ती वाले खरपतवार पाए जाने पर इसके नियंत्रण के लिए क्लोडिनाफॉप 15 डब्ल्यूपी 160 ग्राम प्रति एकड़ या पिनोक्साईन 5 इसी 400 मिली प्रति एकड़ में छिड़काव करें। चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण के लिए 2, 4-डी ई 500 मिली प्रति एकड़ या मेटसल्फ्युरॉन 20 डब्ल्यूपी 8 ग्राम प्रति एकड़ संकरी एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार पर छिड़काव करें। सिंचाई भी नुकसान कम करने में मदद करती है। सलकोसत्ययूरॉन 75 डब्ल्यू जी 13.5 ग्राम प्रति एकड़ या सल्फोसल्पयूरॉन मेटसल्फ्युरॉन बीओ डब्ल्यू जी 16 ग्राम प्रति एकड़ का मिश्रण पहली सिंचाई से पहले या 10-15 दिन बाद छिड़काव करें। वैकल्पिक रूप में मेसोसल्फ्यूरॉन आयीडोसल्फ्युरॉन 3.6 प्रतिशत डब्ल्यूडीजी 160 ग्राम एकड़ में छिड़कावर कर सकते है। अगेती बुवाई वाले उच्च उपज वाले गेहूं क्लोरमेक्काट क्लोराइड 50 प्रतिशत फसल में शुरूआती पीलेपन को कभी-कभी रतुआ समझ लिया जाता है। पहला छिड़काव प्रथम नोड अवस्था (50-55 डीएएस) पर 160 लीटर प्रति एकड़ पानी में करें। फैलेरिस माइनर (कनकी, गुल्ली डंडा) बुवाई के 0-3 दिन बाद पाइरेट्स सल्फोन 85 डब्ल्यू जी 60 ग्राम प्रति एकड़ अकेले या पेडिमेथालिन 30 ईसी 2 लीटर प्रति एकड़ छिड़काव करें। वैकल्पिक मिश्रण के रूप में एक्लीनिफेन 450 + डाइपलुफेनिकन 75 + पाइरीक्सासल्फीन 50-800 मिली प्रति एकड़, पहली सिंचाई के 10-15 दिन बाद क्लोडिनाफॉप + मेट्रिब्यूजिन 12+42 प्रतिशत डब्ल्यूपी 200 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव करें।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं