Ro no D15139/23

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई बीती रात और आज कुल 728 कट्टा धान जप्त

जिले में कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बीती रात और आज अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 728 कट्टा अवैध व संदिग्ध धान जब्त किया गया।
सरायपाली विकासखंड अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम खम्हारपाली में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान 118 कट्टा अवैध धान पाया गया। मौके पर ही धान को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम जंगलबेड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संग्रहित 450 कट्टा संदिग्ध धान पाया गया। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान को जब्त कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं धान के स्रोत की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए सिरपुर चेकपोस्ट पर ओडिशा से धान लेकर आ रहे एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में 160 कट्टा धान पाया गया, जिसे मंडी एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर सख्ती से निगरानी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार