Ro no D15139/23

जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

– ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई

– खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में कार्रवाई कर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया

राजनांदगांव 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम करियाटोला में शमशान घाट के पास डोंगरगांव निवासी यशवंत साहू के स्वामित्व के ग्रीन नेटजाली से घिरे भूमि पर लगभग 9 टैक्टर ट्राली रेत रखा हुआ पाया गया। भूमि स्वामी यशवंत साहू द्वारा रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया। इसी तरह डोंगरगांव क्षेत्र से लगे ग्राम करियाटोला-कोहका रोड मटिया के पास शासकीय व निजी भूमि पर अवैध रूप से भण्डारित लगभग 5 हाईवा रेत 3 स्थानों पर रखा पाया गया। जिसे जेसीबी एवं हाईवा के माध्यम से लोड कर शिवनाथ नदी में खुज्जी पुल के पास डाला गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में कार्रवाई कर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। जिसमें खनिज रेत के अवैध परिवहन के 41 प्रकरणों में 10 लाख 33 हजार 200 रूपए, अवैध उत्खनन के 9 प्रकरणों में 7 लाख 20 हजार 600 रूपए तथा अवैध भंडारण के 2 प्रकरणों में 1 लाख 41 लाख 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक