Ro no D15139/23

फरसाबहार में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे कार्य

जशपुरनगर 28 फरवरी 2026/ अंकिरा विकासखंड फरसाबहार में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
इसी क्रम में विकास खंड फरसाबहार के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत महुवाडीह से कोसाबाड़ी तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। यह मार्ग लंबे समय से कच्चा था, जिसके कारण बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती थी। ग्रामीणों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती थी, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर फंस जाते थे। गर्मी के मौसम में उड़ती धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होती थीं।
अब इस सड़क के बन जाने से महुआडीह, गंझियाडीह, जामटोली सहित दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में अब देरी नहीं होगी। आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस की पहुंच पहले जहां कठिन थी, अब वह सुगम हो गई है।
यह सड़क स्टेट हाईवे से जुड़ने के कारण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। किसान अब अपनी उपज, विशेषकर धान और अन्य फसलों को मंडी तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। पहले जहां परिवहन में अधिक समय और खर्च लगता था, अब वह काफी कम हो जाएगा। व्यापारियों के लिए भी गांव तक पहुंच आसान हो गई है, जिससे स्थानीय बाजार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद यह सड़क बनी है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ग्रामीण अंचल शहरों की तरह सुविधासंपन्न बन सकें।

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार