Ro no D15139/23

धान उपार्जन केंद्रों में धान की अवैध आवक की सतत निगरानी करेंः कलेक्टर अजीत वसंत

काटे गए टोकन का सत्यापन करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने ली समिति प्रबंधकों, सहकारिता निरीक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की बैठक
पटवारी, तहसीलदारों को भी सत्यापन करने हेतु किया निर्देशित

कोरबा 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के संबंध शासन से प्राप्त निर्देशानुसार, उपार्जित धान हेतु उपार्जन केन्द्र स्तर पर स्थान की पर्याप्त उपलब्धता, धान की अवैध आवक एवं रीसाइक्लिंग पर रोक को सुनिश्चित करने हेतु जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स द्वारा किए जा रहे धान उठाव, कस्टम मिलिंग की कार्यवाही एवं धान खरीदी केन्द्रों में प्रचलित धान उपार्जन / परिदान के संबंध में राजस्व अधिकारियों, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा, उप संचालक कृषि विभाग, खाद्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सीसीबी कोरबा, सचिव, कृषि उपज मंडी कटघोरा एवं सभी धान खरीदी केन्द्रो हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर अवैध धान की आवक को पूरी तरह से रोका जाए।
कलेक्टर श्री वसंत ने अनुविभागीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलर्स के डीएम और धान उठाव की प्रक्रिया में एकरूपता की जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि धान परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित और सघन जांच की जाए, ताकि अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के 7 धान उपार्जन केंद्र – कनकी, लैंगा,जटगा, बिंझरा कुल्हारियां,सिरमिना,रंजना आदि में विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान उत्पादन 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है जिसकी पारदर्शिता से जांच की जाए और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रो में धान की अवैध आवक की सतत् निगरानी रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है, साथ ही प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्रो से डी.ओ. के विरूद्ध राईस मिलरों द्वारा उठाव किए जा रहे धानमय वाहन की वीडियो कॉलिंग के माध्यम से तस्दीक करने की कड़ाई से पालन कराने हेतु उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा एवं नोडल अधिकारी सीसीबी कोरबा को सख्त निर्देश दिए है।
बैठक में विपणन एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को राईस मिलर्स द्वारा डी.ओ अनुसार उठाव किए जा रहे धान का मात्रात्मक परीक्षण राईस मिल परिसर में उपस्थित होकर किए जाने के निर्देश दिए गए है। किसी भी दशा में धान की रिसाईकलिंग एवं धान की अवैध आवक रोके जाने की हर संभव प्रयास किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए है, साथ ही प्रत्येक उपार्जन केन्द्र स्तर पर जारी टोकन में से प्रतिदिवस 5 टोकनों का सत्यापन पटवारियों के माध्यम से कराने हेतु सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सत्यापन में जारी टोकन में उपलब्ध धान की मात्रा अनुसार खरीदी किया जावे तथा कृषकों धान विक्रय पश्चात शेष रकबा के समर्पण हेतु सहमति उपरांत रकबा का समर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया है। खाद्य निरीक्षक एवं सहकारिता निरीक्षको को अपने क्षेत्र के समितियों की सतत निगरानी करते हुए समिति स्तर पर धान की अवैध विक्रय पर रोकने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने हिदायत दी है कि धान के अवैध विक्रय पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल