Ro no D15139/23

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 24 चिकित्सा अधिकारियों के साथ 01 विशेषज्ञ चिकित्सक के संविदा नियुक्ति आदेश जारी

*मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश*

*ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक*

रायपुर 11 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 01 विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 24 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सक (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. विकास कुमार साहू को जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थापना की गई है।

जिलों हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ आकाश नागदेव, डॉ जयंती लाल दारियो, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ विशाल पत्रे, डॉ अदिति मारिया लाकर, डॉ भाविका टंडन, डॉ मेनका दांडेकर, डॉ वर्षा कुमारी, डॉ जयालक्ष्मी बिंझवार, डॉ नीतू नन्द, डॉ विनीता मिर्झा, डॉ बी. दिव्यांशी, डॉ निशा पैकरा, डॉ अल्का कुजूर, डॉ जॉन कुजूर, डॉ. संगीता कंवर, डॉ हीना कश्यप, डॉ शायल पटेल, डॉ नीरज कुमार गंगराले, डॉ प्रवीन कुमार, डॉ आशुतोष, डॉ दीप्ति जतवार, डॉ दीपाली भूआर्य, डॉ झरना रानी मारकोले को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है ।

  • Related Posts

    *ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न

    रायपुर 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले…

    Read more

    सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति पर भव्य हनुमंत भंडारा का हुआ आयोजन

      खेड़ापति हनुमान मंदिर में शांति के नए दौर हेतु की गई प्रार्थना, श्रद्धालुओं ने भंडारे में निभाई सहभागिता *सुरक्षा बलों के साहस को समर्पित इस आयोजन में पुलिस प्रशासन…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत