Ro no D15139/23

वन विद्यालय महासमुंद में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

वनरक्षक प्रशिक्षण शाला महासमुंद में आज वन विभाग के वन रक्षकों के 79वें (छः माह) प्रशिक्षण सत्र के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मणिवासगन एस. (भा.व.से.), वन संरक्षक रायपुर वृत्त शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा मुख्य अतिथि को परेड कर सलामी देने के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रक्त चंदन पौधे का रोपण किया गया। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया गया। इस अवसर पर संचालक वन विद्यालय महासमुंद एवं वनमंडलाधिकारी   मयंक पांडे, अनुदेशक वन विद्यालय   गोविंद सिंह, प्रबंध संचालक जिला यूनियन महासमुंद श्री ए.आर. बंजारे तथा उप वनमंडलाधिकारी   डिंपी बैस पिथौरा द्वारा अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात संचालक द्वारा प्रशिक्षण सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
अनुदेशक वन विद्यालय महासमुंद द्वारा 79वें प्रशिक्षण सत्र के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही खेलकूद एवं विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर श्रीमती कीर्ति द्विवेदी ऑल ओवर टॉपर रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने मंच पर अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि   मणिवासगन एस. ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनरक्षक वन विभाग की रीढ़ हैं और वन संरक्षण व संवर्धन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नव प्रशिक्षित वनरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी से सेवा करने का संदेश दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में