Ro no D15139/23

फ्लाई एश और यातायात व्यवस्था पर समन्वय बैठक कृ स्थायी समाधान की दिशा में कलेक्टर कार्यालय में हुई विस्तृत चर्चा

कोरबा, 07 नवम्बर 2025/

माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में विचाराधीन प्रकरण एवं पारित आदेश दिनांक 29 अक्टूबर 2025 के अनुपालन में आज कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में फ्लाई एश, कोयले के परिवहन, निपटान, यातायात अवरोध तथा सड़क रखरखाव से संबंधित समस्याओं के स्थायी एवं क्रियान्वयन योग्य समाधान हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल, परिवहन विभाग सहित एसईसीएल, बालको, अडानी एवं एनटीपीसी जैसे औद्योगिक उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रभारी कलेक्टर एवं निगमायुक्त श्री पांडेय ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं उपक्रम प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए फ्लाई एश परिवहन, सड़क मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात सुगमता सुनिश्चित करने के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्था अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करे, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके और पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि गौ माता चौक एवं रिसदी चौक के आसपास सड़क मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। बालको प्रबंधन द्वारा बताया गया कि बजरंग चौक से परसाभाठा चौक तक सड़क रिपेयरिंग कार्य जारी है तथा दर्री ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक टू-लेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ है।
अडानी प्रबंधन ने बताया कि मुख्य द्वार से भीतर की ओर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे धूल नियंत्रण और यातायात सुचारू बनाया जा सके। एसईसीएल को राख परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस विभाग ने यातायात नियंत्रण हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए, वहीं एनटीपीसी को भी यातायात सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों एवं उपक्रमों के संयुक्त प्रयासों से ही सड़क रखरखाव, परिवहन नियंत्रण एवं धूल-प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए एवं प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव, सीएसपी श्री भूषण एक्का, पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री सोनकर, परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, नगर निगम के प्रतिनिधि एवं विभिन्न औद्योगिक उपक्रमों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!