Ro no D15139/23

उत्तर बस्तर के पीडीएस गोदामों का निगम अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

*राशन कार्डधारियों को गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता : श्री संजय श्रीवास्तव*

रायपुर, 07 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उत्तर बस्तर के जिला कांकेर एवं कोंडागांव स्थित खाद्यान्न गोदाम चारामा एवं केशकाल का औचक निरीक्षण किया। अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने निगम की गठित राज्य स्तरीय दल के साथ चारामा, केशकाल स्थित वेयर हाउस गोदाम पहुंचकर पीडीएस के वितरण के लिए निगम द्वारा उपार्जित चावल एवं संग्रहित नमक, गुड़, शक्कर का अवलोकन किया।

अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान नागरिक आपूर्ति निगम कांकेर एवं कोंडागांव के जिला प्रबंधक, गोदाम प्रभारी, वेयर हाउस प्रबंधक एवं स्टाफ की उपस्थिति में स्टेक से चावल का सेम्पल निकलवा कर वरिष्ठ तकनीकी कर्मचारी से गुणवत्ता का परीक्षण कराया, जो मानक स्तर का पाया गया। गोदाम में उपलब्ध अन्य राशन साम्रागी के बोरो का भी वजन की जांच कराई गई।

निरीक्षण के दौरान श्री श्रीवास्तव ने गोदाम एवं कार्यालय में साफ-सफाई का अभाव, गोदाम के प्लेटफार्म में टूट-फूट, छत में कुछ स्थानों में छेद होने से पानी टपकने की स्थिति को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वेयर हॉउस प्रभारी को कार्यालय एवं गोदाम की साफ-सफाई, प्लेटफार्म एवं छत मरम्मत एवं गोदाम के रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। गोदाम में कार्यालय हेतु स्थानाभाव को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर वेयर हॉउस मुख्यालय भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अंतागढ़ में निर्माणाधीन गोदाम में हो रहे विलंब की जानकारी प्राप्त होने पर वेयर हाउस के अध्यक्ष से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु स्वयं अनुरोध करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की आम जनता को गुणवत्ता युक्त चावल, शक्कर, नमक, गुड़, चना समय पर उपलब्ध कराना सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। उपभोक्ताओं को समय पर गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध कराने राशन भंडारण व्यवस्था के सतत निगरानी के लिए गठित टीम के साथ औचक निरीक्षण की कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होने प्रदेश स्थित निगम के सभी जिलो के अधिकारियों एव कर्मचारियों को कार्य के प्रति सतर्कता रखते हुए निर्धारित गुणवत्ता का राशन भंडारित किए जाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत