![](https://imnb.org/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240510-WA0120-1024x462.jpg)
काली माता वार्ड के पार्षद अमितेष भारद्वाज ने नगर निगम पर पानी ना देने पर नाराजगी जताई है उन्होंने कहा कि हम इतना टैक्स देते हैं उसमे नगर निगम जलकर का भी टैक्स लेता है जो की 2400 रु सलाना देने के लिए जनता मजबूर रहती है पर 24 बूंद पानी भी नगर निगम दे नही पा रहा है। और किसी अधिकारी को फोन करने पर कोई जिम्मेदारी वाला जबाब नही मिलता ये कैसा मजाक है कई श्रेत्र ऐसे है जहा एक टाइम सप्लाई आता है और वहा भी पानी ना आना समझ से परे है। यदी यही स्थिती रही तो क्षेत्र की जनत के साथ नगर निगम जोन 3 का घेराव किया जायेगा।