Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के ऑपरेशन एवं उपचार हेतु काउंसलिंग का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिरायु दल के द्वारा जन्मजात रोग से ग्रसित बच्चों का चिन्हांकन किया गया।सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं एसईसीएल के प्रोजेक्ट ‘‘धड़कन’’ के संयुक्त तत्वधान में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर एवं जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज के समन्वय से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के ऑपरेशन एवं उपचार हेतु कांउसलिंग की गई। इस दौरान जिला स्तरीय  कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ एम.एस.रविन्द्र, डॉ निखिल, डॉ स्मिता परमार, डॉ श्रीकांत सिंह चौहान, डॉ वंदना गुप्ता, श्री विकास सिंह एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही उपस्थित थे।

चिरायु कार्यक्रम के तहत शून्य से 18 वर्ष के बच्चों की छः चरणों में स्क्रीनिंग किया जाता है। राज्य शासन के मंशानुरूप वर्तमान में बच्चों में 45 तरह के बीमारियों का चिरायु में ईलाज का प्रावधान है। उपचार हेतु छत्तीसगढ़ एवं देश के चिन्हांकित उच्च संस्थान जिनमें शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी चिकित्सालय शामिल है।
बता दें चिरायु टीम के द्वारा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, मदरसा, आश्रम और हॉस्टल को कवरेज किया जा रहा है। अप्रैल 2024 से  मार्च 2025 की स्थिति में 585 गावों में 2383 आंगनबाड़ी और 2074 स्कूलों के   2,17,809 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें स्कूलों में 1,29,279 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में 88530 के बच्चों की स्क्रीनिंग हुई। वहीं हृदयरोग से 51 बच्चों का चिन्हांकन किया गया, जिनमें से 30 बच्चों में से 16 बच्चे हृदय रोग से ग्रसित पाए गए। बच्चों का उच्च ऑपरेशन श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में किया जाएगा एवं शेष 14 बच्चों का मेडिकल फॉलोअप लिया जाएगा। साथ कुपोषित 21 बच्चों का ईको जॉंच किया गया,  जिनमें से 03 बच्चों को हृदय रोग बीमारी पायी गई, शेष  कुपोषित बच्चों का एनआरसी पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में उपचार एवं देखभाल हेतु सलाह दी गई। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर में चिन्हांकित बच्चों के निःशुल्क सफलतापूर्वक ऑपरेशन हेतु चिरायु दल के माध्यम से भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य…

    Read more

    कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

     अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने