Ro no D15139/23

जल वितरण संचालक में प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग 13 जून को

पात्र युवाओं को काउंसिलिंग सह प्रशिक्षण में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें

कलेक्टर मिश्रा के सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देश

धमतरी । जल जीवन मिशन के तहत पंचायतों द्वारा चिन्हित पात्र युवाओं को नलजल मित्र के तहत बहु कौशल प्रशिक्षण के लिए जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 13 जून को सुबह 10 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में काउंसिलिंग सह पंजीयन होगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया है कि वे अपने जनपद क्षेत्र से पंचायतों में नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत चिन्हित पात्र ऐसे युवा, जिनका प्रशिक्षण नहीं हुआ है, उन्हें इस काउंसिलिंग सह पंजीयन के लिए उपस्थित कराना सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशा अनुरूप जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित नलजल मित्रों का जल्द से जल्द प्रशिक्षण शुरू किया जा सके।

गौरतलब है कि लाईवलीहुड कॉलेज के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत 60 हितग्राहियों को दो बैचों में प्रशिक्षण मई माह में पूरा हो गया है। वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य 120 की पूर्ति के लिए जून के पहले सप्ताह में 60 हितग्राहियों का दो बैचों में प्रशिक्षण शुरू किया जाना है, जिसके लिए काउंसिलिंग सह पंजीयन 13 जून को होगा।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत