Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 22 जुलाई से काउंसलिंग

जशपुरनगर 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि जारी की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार काउंसलिंग 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक प्रयास आवासीय विद्यालय डौडकाचौरा, जशपुर नगर में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का समय प्रातः 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विभाग ने बताया कि काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 8वीं की 60 प्रतिशत अंक वाली अंकसूची, प्रधान पाठक का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को दिव्यांगता, अनाथ, शहीद के आश्रित होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।
चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के 03 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
अधिकारियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने की अपील की है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ