Ro no D15139/23

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा

 

*धमतरी में Dedicated Highways Surveillance Team गठित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत एसओपी लागू*

*संवेदनशील स्थलों की होगी सतत निगरानी, नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई*

धमतरी, 04 अगस्त 2026/ जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से Dedicated Highways Surveillance Team का गठन किया गया है। यह पहल भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। गठित टीम राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की अनधिकृत पार्किंग, अतिक्रमण, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेगी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित इस जिला स्तरीय टीम में पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वनमंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगर निगम आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला परिवहन अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टीम द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप नियमित कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐसे संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की अनधिकृत पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण अथवा यातायात बाधित होने की स्थिति बार-बार निर्मित होती है। इन स्थानों की सूची फील्ड निरीक्षण एवं प्राप्त फीडबैक के आधार पर समय-समय पर अद्यतन की जाएगी।

जिला टास्क फोर्स एवं हाईवे सर्विलांस टीम के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन तंत्र विकसित किया जाएगा। टीम द्वारा नियमित निरीक्षण, आकस्मिक जांच तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में केवल प्रवर्तन ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जाएगी। समाजसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, परिवहन संगठनों तथा संबंधित विभागों के सहयोग से स्कूलों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, प्रचार-प्रसार अभियान, पंपलेट, सोशल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों, परिवहन संचालकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनधिकृत पार्किंग, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन की इस संयुक्त पहल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होने की अपेक्षा है।

 

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!