
जशपुरनगर 11 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY क्रेड़ा विभाग के जिला प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेशपुर में 08 अगस्त 2022 को सोलर हाई मास्ट का स्थापना कार्य किया गया है। स्थापित सोलर हाई मास्ट की वर्तमान में एल.ई.डी लाईट एवं बैट्रीयां खराब हो गई है। जिसका सुधार कार्य हेतु संबंधित ईकाई को निर्देशित किया गया है। ईकाई की जमा सुरक्षा निधी राशि से कटौती करते हुए नवीन लाईट एंव बैटरियां उपलब्ध कराने हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अम्बिकापुर को सूचित किया गया है, नवीन लाईट एवं बैटरियां प्राप्त होते ही उक्त स्थल पर स्थापित सोलर हाई मास्ट का सुधार कार्य कर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करा दी जायगी।






