Ro no D15139/23

दूसरे की भूमि को अपना बताकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले जमीन दलाल सहित परिवार पर अपराध दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव में दूसरे की भूमि को अपना बताकर बेचने और करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले जमीन दलाल आशीष बाजपेयी सहित परिवार पर पुलिस ने कुटरचना कर षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज किया है।

चंगोराभाठा निवासी पीड़ित मयूर निर्मल व विनोद सिंह ठाकुर ने शिकायत कर पुलिस को बताया था कि दिनांक 13 फरवरी 2023 को श्रीमती रेखा गोयल की भांठागांव स्थित भूमि को अपनी इकरारशुदा भूमि होना बताकर आशीष बाजपेयी ने पीड़ितों से 82 लाख रुपए लिए, इसके साथ ही मुख्य आरोपी की पुत्री सौम्या बाजपेयी ने अपनी भूमि के एवज में 15 लाख, पुत्री तान्या ने 23 लाख रुपए व पत्नी जया बाजपेयी ने 10 लाख कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपए ऐंठ लिए परंतु जब बैनामा पंजीयन के लिए टालमटोल करने लगे तब पीड़ितों को शक हुआ और उन्होंने वास्तविक भूमि स्वामी रेखा गोयल से संपर्क किया जहां सच्चाई सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। श्रीमती रेखा गोयल ने जमीन दलाल आशीष बाजपाई से किसी प्रकार का इकरार होना नहीं बताया। इसके पूर्व ही पीड़ितों ने आकाश बाजपाई से इकरारशुदा भूमि पर विकास कार्य भी शुरू करवाया दिया था जहां तकरीबन 45 लाख रुपयों का खर्च हुआ।

इसके बाद आकाश बाजपाई ने उक्त इकरारशुदा भूमि को राजेश आहूजा को भी छलकपट कर षडयंत्रपूर्वक बेचने का प्रयास किया जिसकी आम सूचना पर पीड़ितों ने आपत्ति करते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जहां पूरी जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि इसके पूर्व भी यह जमीन दलाल धोखाधड़ी करने में सक्रिय रहा है व आरोपी के खिलाफ कई शिकायतो में जांच जारी है।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत