Ro no D15139/23

कोंगे के समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर ही सुलझे मामले

*शिविर में कुल 298 आवेदन प्राप्त हुए, 58 का स्थल पर ही निराकरण*

 

*खाद्य विभाग ने मौके पर ही बनाए राशन कार्ड, हितग्राहियों को सौंपी गई पीएम आवास की चाबियाँ*

 

*महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन*

 

रायपुर, 07 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे व्यापक जन-अभियान “सुशासन तिहार 2026” के तहत नारायणपुर जिला के जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम कोंगे में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुदूर वनांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुँचे। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।

 

गौरतलब है कि राज्य सरकार का यह महत्वाकांक्षी जन-समस्या निवारण अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचाना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

 

*पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग को मिले सबसे ज्यादा आवेदन*

 

कोंगे में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 298 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से 58 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। विभागवार प्राप्त आवेदनों का विवरण इस प्रकार है, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सर्वाधिक 98, स्वास्थ्य विभाग 40, श्रम विभाग 18, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 01 और अन्य विभाग के 141 आवेदन प्राप्त हुए।

 

*हाथों-हाथ बने राशन कार्ड, मिली सपनों के घर की चाबी*

 

शिविर में खाद्य विभाग की टीम मुस्तैद रही, जिसने पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड मौके पर ही तैयार कर उन्हें सौंपे। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके अपने पक्के मकान की चाबियाँ प्रदान की गईं। एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से दूर-दराज के ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष साफ देखा गया।

 

*गोद भराई और अन्नप्राशन की गूंज*

 

समाधान शिविर सिर्फ प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहाँ सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर स्थल पर ही गर्भवती माताओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार पारंपरिक उत्साह के साथ कराया गया। इसके अलावा, उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उन्हें योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया समझाई।

 

सुशासन तिहार के तहत आयोजित किए जा रहे इन शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर के व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के सहजता से मिल सके। जिला प्रशासन शिविर में जनप्रतिधियों सहित विभिन्न विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक