Ro no D15139/23

औषधीय पौधों की खेती से किसानों के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

औषधीय खेती अपनाकर किसान बढ़ाएं आय, शासन हर संभव सहयोग करेगा : विकास मरकाम*

 

*किसानों को प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने में बोर्ड करेगा मदद : अंजय शुक्ला*

 

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (वन विभाग) द्वारा धमतरी जिले के ग्राम राउतमुड़ा में सजीव वच विदोहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमतरी तथा आदिवासी अंचल नारायणपुर (अबूझमाड़) के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

*औषधीय खेती को बताया आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प*

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने किसानों से औषधीय पौधों की खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि औषधीय फसलों की खेती किसानों के लिए समृद्धि का नया मार्ग बन सकती है। शासन और बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड किसानों को हर संभव तकनीकी और मार्गदर्शी सहयोग प्रदान करेगा।

 

*पैडी डायवर्सन मॉडल से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ*

 

बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने बताया कि पैडी डायवर्सन मॉडल के अंतर्गत किसानों को धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर लाभकारी औषधीय फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘वच’ की खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जिसमें लगभग 20 हजार रुपये की लागत आती है और एक एकड़ में एक वर्ष के भीतर लगभग एक लाख रुपये तक की शुद्ध आय अर्जित की जा सकती है।

 

*वच विदोहन की दी गई व्यवहारिक जानकारी*

 

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वच की फसल की कटाई एवं प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि वच की जड़ों की खुदाई, सफाई, कटाई और सुखाने की वैज्ञानिक विधि अपनाकर बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। तैयार उत्पाद को बाजार में विक्रय कर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

 

*महिला स्व-सहायता समूह की खस खेती बनी प्रेरणा*

 

कार्यक्रम के बाद बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम और उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने धमतरी जिले के ग्राम पोतियाडीह में मां गायत्री स्व-सहायता समूह द्वारा दो एकड़ क्षेत्र में की जा रही खस की खेती का निरीक्षण किया।

समूह की महिलाओं ने बताया कि आगामी सप्ताह में खस की जड़ों की कटाई की जाएगी, जिससे लगभग एक लाख रूपए की आय होने की संभावना है। अधिकारियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

 

*किसानों ने दिखाई विशेष रुचि*

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में धमतरी जिले के ग्राम राउतमुड़ा सहित आसपास के गांवों तथा नारायणपुर जिले के कोहकामेटा और किलकाड़ क्षेत्र से लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। किसानों ने औषधीय पौधों की खेती को लेकर विशेष रुचि दिखाई और विशेषज्ञों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव, औषधीय पौधों की खेती के सलाहकार श्री डी.के.एस. चौहान तथा धमतरी के समन्वयक श्री फकीरराम कोसरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे l

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध