Ro no D15139/23

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच, शहर के विकास को मिलेगी गति-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

*4.90 करोड़ रुपये की सौगात: तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 22 में बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम*

रायपुर,17 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
नगर पालिका तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 490.06 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति अधोसंरचना मद अंतर्गत दी गई है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तिल्दा के वार्ड 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण स्थानीय प्रतिभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इससे न केवल नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र की पहचान और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण हों, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य नगरपालिक अधिकारी, नगर पालिका परिषद तिल्दा के प्रस्ताव के आधार पर यह स्वीकृति जारी की गई है। निर्माण कार्य संबंधित अधिनियमों, नियमों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाएगा। स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित कार्य के लिए ही किया जाएगा तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, बना विश्व कीर्तिमान

      स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर का सफल ऑपरेशन; अब तक मेडिकल जर्नल में 12 वर्ष के सबसे कम उम्र का मरीज है दर्ज, 11 वर्ष के इस मरीज के साथ…

    Read more

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय

      रायपुर 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान