Ro no D15139/23

Android यूजर को निशाना बनाकर साइबर फ्रॉड, राजस्थान से ठगों की हुई गिरफ्तारी रायपुर

Android यूजर को निशाना बनाकर साइबर फ्रॉड, राजस्थान से ठगों की हुई गिरफ्तारी रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। विनमेट एपीके का प्रयोग कर फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह द्वारा थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि RTOechallan नाम से आए SMS में दिए लिंक पर क्लिक करने पर उनके बैंक अकाउंट से 4.52 लाख रुपए कट गए। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 8/26, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना द्वारा प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान गुगल, बैंक, यूट्यूब, मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी एवं टेलीग्राम एप से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कियाआरोपियों द्वारा यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Task Complete, Instant Bonus, Referral Bonus और गेम खेलने से कमाई जैसे प्रलोभन दिखाकर winmate, wingo जैसे ऐप का प्रचार करते हैं। ऐसे ऐप प्लेस्टोर/ऐप स्टोर पर नहीं होते। इन्हें इंस्टॉल करते ही उपयोगकर्ता को बोनस राशि दिखाई जाती है और SMS Task के नाम पर उसके मोबाइल नंबर से बड़ी संख्या में फर्जी चालान, बोनस लिंक व अन्य संदिग्ध लिंक भेजवाए जाते हैं। फर्जी SMS पर दिए लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खाते अथवा ई वालेट से अवैध रूप से धनराशि निकाल ली जाती है। साइबर अपराधी ठगी की रकम को छिपाने के लिए Swiggy/Instamart जैसे क्विक कॉमर्स के माध्यम से सामान खरीदकर उसकी डिलीवरी अलग-अलग राज्यों में करवाते थे। अपराध में शामिल 2 मुख्य आरोपी पृथ्वी बिश्नोई, नरसिंह सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट जप्त किया गया है। इससे पूर्व भी इसी तरह के अपराध में WinGo ऐप के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले 3 आरोपियों को महाराष्ट्र, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम 1 पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुलपिता हीराराम उम्र 20 वर्ष, पता ग्राम डोलीकला,थाना कल्याणपुर, बाड़मेर, राजस्थान 2 नरसिंह सिंह पिता नैना राम उम्र 24 वर्ष पता भोपालगढ़ जोधपुर राजस्थान

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं