Ro no D15139/23

कमजोर हुआ चक्रवात ‘मोंथा’: 29, 30 और 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद मोंथा चक्रवात कमजोर हो गया है। आज सुबह वह आंध्र प्रदेश और यानम (पुडुचेरी) के तटीय इलाकों मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुजर गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रात 12.30 बजे के अपडेट में कहा था कि 6 घंटे में तूफान कमजोर हो जाएगा। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज बारिश होगी। विभाग ने कहा कि लैंडफॉल के समय तटीय इलाकों में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इसमें कई पेड़ उखड़ गए और कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
आंध्र प्रदेश में कर्फ्यू लागू
आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार ने चक्रवात के असर को देखते हुए सात जिलों कृष्णा, एलुरु, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, काकीनाडा, डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा और अल्लूरी सीताराम राजू (चिंतूर और रामपचोदावरम डिवीजन) में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। रात 8:30 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। चक्रवात मोंथा के ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है। विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और तिरुपति से उड़ाने भी कैंसिल की गई हैं।
29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
देश भर में इस साल मानसून में जमकर बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मानसून वापस हो गया है, लेकिन अभी भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने देश के कई राज्यों में 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट
ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजम जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, नूपाड़ा, बोलांगीर, सोनपुर, बौध, खुर्दा, पुरी और बर्गढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, केनुझार, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, संबलपुर, देवगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में भी होगी बारिश
दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह 29-31 अक्टूबर के दौरान तेज़ हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। उत्तर-पूर्व भारत के मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में अगले 3 दिन जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी में बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!