Ro no D15139/23

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

धमतरी । प्रदेश में आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान व स्वास्थ्य सेवाओं की पहुच को सुदृढ़ करना हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रत्येक विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर हेल्थ मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा हैं।
’दाई-बाबा दिवस’ की थीम ’हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ रखी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिन के सहयोग से बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी को लेकर स्वास्थ्य मेले में आएं। आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के अनुकुल सुविधाएं जैसे बैठक, छाया व पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्त शर्करा, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज होंगे। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नही हैं, उन्हे कार्ड सत्यापन व रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) से लिंक किया जाएगा।

  • Related Posts

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    सत्ता पक्ष से धर्म लाल कौशिक,विपक्ष से राघवेंद्र उत्कृष्ट विधायक, प्रिंट मीडिया से संत राम साहू इलेक्ट्रॉनिक से राजेश राज,सौरभ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान

    रायपुर  छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा परिसर में आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका के कर कमलों से लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले ’’नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण’’ हुआ। ‘‘नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण