Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत दैनिक स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

750 सामान्य व 51 मेगा स्पेशिलिस्ट शिविरों में 45359 लोगों को पहुंचाया गया स्वास्थ्य लाभ

कोरबा 06 अक्टूबर 2025/ जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण देखभाल, टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने, महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दैनिक स्वास्थ शिविर आयोजन किया गया। शिविरों में रोगों की पहचान, रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन पर ध्यान केन्द्रित कर गैर संचारी रोगों, कैंसर एनिमिया, टीबी, सिकल सेल रोग, मातृ एंव शिशु की जॉंच एवं उपचार किया गया है। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता के लिए परामर्श सत्र के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
महिलाओं में एनिमिया, पोषण की कमी, महावारी से जुड़ी समस्यायें और सिकल सेल जैसी बिमारियॉं समय पर जॉंच नहीं होने की वजह से गंभीर रूप ले लेती हैं। इन समस्याओं को दूर करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविरों का आयोजन कर महिलाओं में बिमारियों की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया गया है। अभियान में प्रतिदिन विभिन्न थीम के अनुरूप शिविर आयोजित हुए जिसमें नारी आरोग्य उत्सव, स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य, वीमेन वेलनेस वाक डे, मेरा स्वास्थ मेरी शक्ति, पीएम जनमन स्वस्थ पर्व, स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस, छतीसगढ़ कि महतारी हम सब कि जिम्मेदारी, नारी/अन्नपूर्णा पोषण दिवस, स्वास्थ्य पर्व, स्वस्थ माँ दिवस, स्वास्थ्य संजीवनी कैंप, उत्सव भी स्वास्थ्य भी, दशहरा डे, फैसिलिटेसन डे इत्यादी शामिल है।
जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगाये गए 750 सामान्य एवं 51 मेगा स्पेशिलिस्ट शिविरों में कुल 45359 लोगों का जॉंच किया गया जिसमें 5200 गर्भवती महिलाओं की जॉंच, 18192 एनिमिया जॉंच, 9921 सिकलसेल जॉंच तथा 54 सिकल सेल कार्ड वितरण 1968 टीबी जॉंच, 28483 बीपी जॉंच, 27630 शुगर जॉंच तथा 2091 कैंसर जॉंच (ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल) किया गया। साथ ही 225 वयवंदन कार्ड बने, 10 लोगों ने रक्तदान किये 124 लोग निक्षयमित्र बनने पंजीकृत हुए तथा 1313 बच्चों को टीकाकृत किया गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ ने जिले की महिलाओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधयों से विभिन्न बिमारियों से ग्रसित व्यक्तियों व क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित स्वास्थ जॉंच कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है जिससे उनकी स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा सके।
  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!