Ro no D15139/23

सुशासन तिहार पर दामेश्वरी साहू, सीता बाई साहू, जागृति साहू एवं भिना यादव को मिली खुशियों की सौगात

– दामेश्वरी और सीता बाई को मिला मनरेगा के तहत जॉब कार्ड
– जागृति एवं भिना को नया राशन कार्ड मिलने से परिवार का भरण-पोषण करने में मिलेगी मदद
राजनांदगांव 28 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पटेवा का समाधान शिविर दामेश्वरी साहू, सीता बाई साहू, जागृति साहू एवं भिना यादव के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। ग्राम पटेवा की दामेश्वरी साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनको शिविर में मनरेगा के तहत जॉब कार्ड मिल गया है और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्राम पटेवा की श्रीमती सीता बाई साहू को भी नया जॉब कार्ड प्राप्त हुआ। वहीं सुशासन तिहार में ग्राम गिधवा की जागृति साहू को नया राशन कार्ड मिला। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और तत्काल राशन कार्ड शिविर में प्राप्त हो गया है। उन्हें अब शासन के सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत 35 किलो चावल नि:शुल्क प्राप्त होगा। जिससे उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि शासन की महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 20 हजार रूपए की राशि मिली है। ग्राम गिधवा की भिना यादव ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड मिल गया है। अब उन्हें प्रतिमाह 35 किलो चावल पीडीएस की दुकान से नि:शुल्क मिलेगा। उन्होंंने बताया कि वे स्कूल में मध्यान्ह भोजन अंतर्गत भोजन बनाने का कार्य करती है। उनके लिए नि:शुल्क चावल मिलने से परिवार को बहुत मदद मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने राशन कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    आत्मनिर्भर बन रही राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायतें

    ग्राम पंचायत मुसराकला, अछोली और अर्जुनी के घर-घर पहुंची सौर ऊर्जा, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से बन रहे ऊर्जादाता*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही गांवों…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच