Ro no D15139/23

बस्तर ओलंपिक 2025 में दंतेवाड़ा की ऐतिहासिक सफलता कृ एथलेटिक्स में 4 गोल्ड सहित कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, कराटे और बैडमिंटन में कुल 15 पदक हासिल”

संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 में दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियाँ

  बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 में दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़ में दंतेवाड़ा की प्रतिभावान धाविका रानू भोगामी ने अथक मेहनत और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान) हासिल किया। रानू भोगामी एकलव्य खेल परिसर, जावंगा (गीदम) की प्रशिक्षित एथलीट हैं, जिन्होंने पूरे मुकाबले में बेहतरीन गति और संयम का परिचय दिया।

370 खिलाड़ियों ने दंतेवाड़ा जिला का प्रतिनिधित्व किया
इस बार दंतेवाड़ा जिले से कुल 370 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें 184 महिला एवं 186 पुरुष खिलाड़ी शामिल रहे। खिलाड़ियों की यह बड़ी सहभागिता जिले में खेल भावना और खेल संरचना की मजबूती को दर्शाती है।
विभिन्न खेल विधाओं में दंतेवाड़ा का शानदार प्रदर्शन
खिलाड़ियों ने अनेक खेलों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की, जिनमें प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं
रस्साकसी (Tug of War) दंतेवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला सीनियर कैटेगरी
वॉलीबॉल  प्रथम स्थान
कबड्डी  द्वितीय स्थान
जूनियर महिला हॉकी  तृतीय स्थान
बैडमिंटन
जूनियर महिला डबल प्रथम स्थान
जूनियर पुरुष एकल  द्वितीय स्थान
सीनियर पुरुष एकल  द्वितीय स्थान
एथलेटिक्स फेंक स्पर्धाएँ
पांडु राम  भाला फेंक ( Javelin Throw   ) में प्रथम स्थान
अनुसूर्या  फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान

इन उपलब्धियों से स्पष्ट होता है कि दंतेवाड़ा जिले के युवा विभिन्न खेल विधाओं में निरंतर
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखते हैं।

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा प्रशिक्षकों ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है, जिसमें दंतेवाड़ा जिला निरंतर अग्रसर है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल