Ro no D15139/23

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : ऑनलाईन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही के लिए तिथि निर्धारित

धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी के लिए ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनकी शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है।
इसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन, पंजीयन हेतु नवीन, नवीनीकरण 27 मार्च 2026 तक, संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 तक, शासकीय संस्था, जिला कार्यालय द्वारा सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तक और जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि उक्त निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूरा नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार रहेंगे। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से वन टाईम रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 27 मार्च तक

    जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2025-26 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आईलाइन आवेदन आमंत्रित की…

    Read more

    जशपुर की 18 हजार से अधिक महिलाएं बनी  लखपति दीदी’ महिलाएं खेती, पशुपालन खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग से अपने परिवार और गांव को दे रही आर्थिक मजबूती

    जशपुरनगर 23 मार्च 2026/प्रकृति की गोद में बसा जशपुर, हरी-भरी बादियॉ, मेहनतकश किसानों की धरती जहां से शुरू हो रही है एक नई सोच और नई दिशा। आज जशपुर की…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?