Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई गई

अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। प्रथम चरण की ऑनलाईन काउंसलिंग के बाद चयन सूची जारी की गई है। प्रवेश की अंतिम प्रकिया के तहत रिक्त सीटों के लिये 28 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक निर्धारित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों/काउंसलिंग केन्द्रो में द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसलिंग आयोजित की गई थी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के ऑनलाईन काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुये द्वितीय चरण की काउंसलिंग किये जाने हेतु 03 अगस्त 2026 से 07 अगस्त 2026 तक ऑनलाईन काउंसलिंग की तिथि में वृद्धि किया गया है। द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची, काउंसलिंग केन्द्र एवं अन्य विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

उन्होंने कक्षा-6वीं में प्रवेश के लिये ऑनलाईन काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए बताया कि वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in   का अवलोकन कर ऑनलाईन काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु कक्षा 5वीं की मूल अंकसूची (मार्कशीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी होने पर उक्त श्रेणी के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आदि के साथ 07 अगस्त 2026 तक निर्धारित काउंसलिंग केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।  काउंसलिंग से संबंधित समस्त प्रकार की सूचना वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in  का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला