Ro no D15139/23

एकीकृत पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा अब 15 दिसम्बर तक

राज्य शासन ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिससे विशेष श्रेणी के कृषकों को बड़ी राहत मिली है, जो एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन के संबंध में है। कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन कैरीफारवर्ड, डूबान, एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु विशेष प्रावधान उपलब्ध करा दिया है, जिनकी पंजीयन कार्यवाही विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इन विशिष्ट कृषकों के पंजीयन के लिए 15 दिसंबर 2025 तक समस्त समितियों के समिति लॉगिन में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, और सहकारिता विभाग के साथ-साथ मार्कफेड तथा राज्य सहकारी बैंक मर्यादित को शामिल किया गया है।
उक्त आदेश के मद्देनजर कलेक्टर   हरिस एस ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों सहित खाद्य नियंत्रक, कृषि विभाग के उप संचालक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि पात्र किसान समय रहते अपना पंजीयन करा सकें और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हों।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….