Ro no D15139/23

मूक-बधिर निराश्रित महिला को सुरक्षित परिवार से मिलाया

*मूक-बधिर निराश्रित महिला को सुरक्षित परिवार से मिलाया*

*पुलिस, सखी वन स्टॉप सेंटर, समाज कल्याण विभाग और सोशल मीडिया का समन्वित प्रयास*

*अकलतरा निवासी महिला अपने परिजनों तक सकुशल पहुंची*

रायपुर, 3 जुलाई 2026/ मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से एक मूक-बधिर निराश्रित महिला को उसके परिवार से मिलाने में सफलता मिली। यह सराहनीय पहल सखी वन स्टॉप सेंटर, पुलिस, समाज कल्याण विभाग और सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा देर रात एक अज्ञात मूक-बधिर महिला को सुरक्षित संरक्षण के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया। महिला बोलने और सुनने में असमर्थ थी, जिससे उसकी पहचान और घर का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने केवल इशारों के माध्यम से बस से आने की जानकारी दी। महिला के पास मिले बैंक के ग्रीन कार्ड से महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके आधार पर संबंधित बैंक से संपर्क कर यह जानकारी प्राप्त हुई कि महिला अकलतरा क्षेत्र की निवासी हो सकती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया, विभिन्न व्हाट्सएप समूहों तथा समाज कल्याण विभाग की सहायता से महिला की पहचान के प्रयास लगातार जारी रखे गए।

मूक-बधिर शिक्षक की मदद भी ली गई, लेकिन भाषा संबंधी कठिनाइयों के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। लगातार प्रयासों के दौरान भाटापारा के सिंधी समाज एवं अन्य सामाजिक माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई। अंततः अकलतरा स्थित एक चॉइस सेंटर से पुष्टि हुई कि महिला वहां नियमित रूप से बैंक संबंधी कार्य के लिए आती थी। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर महिला की पहचान सुनिश्चित की गई और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने पूरी संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। लंबे समय से बिछड़े परिवार से पुनर्मिलन के भावुक क्षण सभी के लिए संतोष और खुशी का कारण बने।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल