Ro no D15139/23

“आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत 29 दिसंबर को DEAF दावा शिविर

अंबिकापुर 28 दिसंबर 2025/   जिले के जमाकर्ताओं को उनकी अदावा (Unclaimed) जमा राशि के प्रति जागरूक करने एवं दावा प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) दावा शिविर का आयोजन 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में किया जाएगा।
यह अभियान वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के समन्वय से तथा सेबी, इरडा एवं पीएफआरडीए जैसे प्रमुख वित्तीय नियामकों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य निष्क्रिय खातों एवं अदावा वित्तीय परिसंपत्तियों को उनके वास्तविक खाताधारकों अथवा वैध उत्तराधिकारियों तक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाना है।
जानकारी के अनुसार ऐसे बैंक खाते जिनमें दो वर्ष या उससे अधिक समय तक कोई वित्तीय अथवा गैर-वित्तीय लेन-देन नहीं हुआ है, उन्हें निष्क्रिय माना जाता है। वहीं, दस वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद खाते में शेष राशि जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) में स्थानांतरित कर दी जाती है, जिसे बाद में संबंधित जमाकर्ता द्वारा दावा किया जा सकता है।
शिविर में विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज,  UDGAM पोर्टल के उपयोग, केवाईसी अद्यतन एवं नामांकन से संबंधित जानकारी देंगे तथा जमाकर्ताओं की शंकाओं का समाधान करेंगे।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि जिनके बैंक खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं अथवा जिनकी जमा राशि अदावा है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुँचकर पहचान पत्र, पता प्रमाण एवं बैंक से संबंधित दस्तावेज साथ लाकर लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…