Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग की ली समीक्षा बैठक

अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 30 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं अथवा समय-सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संदर्भ में उन्होंने कार्यपालन अभियंता जशपुर को तहसील भवन दुलदुला का रिनोवेशन कार्य  में धीमी प्रगति और समय सीमा का पालन नहीं करने पर ठेकेदार सुशील मिश्रा और  तहसील परिसर कुनकुरी में विभिन्न भवनों के रिनोवेशन कार्य में धीमी प्रगति और समय सीमा का पालन नहीं करने पर ठेकेदार राजेंद्र कुमार मिश्रा को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
श्री व्यास ने अधिकारियों को फील्ड का निरीक्षण बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और कार्य प्रगति में भी तेजी आए।  इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता  श्री टी. एन. सिंह, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री मोचन कश्यप मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार