Ro no D15139/23

भूमिहीन कृषकों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का दें लाभ- कलेक्टर साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर   रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों की गहन समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ   अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक सहित सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की विस्तार से समीक्षा की और ऐसे किसान जिनकी भूमि नहीं, उन किसानों का बैंक के माध्यम से ई केवाईसी अपडेट करवाकर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को इस काम में तहसीलदार, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और बैंक वालों का भी सहयोग लेने के लिए कहा। ताकि दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की और लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, खनिज विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, विभाग, कृषि विभाग, नगरी निकाय के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को योजना के तहत अपने विभाग के निर्माण एजेंसी का भी पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी जिनका लोकल जशपुर में खुद का मकान बनवाए है वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों निर्देश देते हुए कहा कि विभाग के माध्यम से बैंक में खाता खोला गया था। और 10 साल से उस खाते में लेन-देन नहीं हुआ है ऐसे खाते को बंद करके बैंक में जमा राशि को शासन के खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि योजना का लाभ देने के लिए विभाग का सिर्फ एक खाता ही रहेगा। अलग अलग बहुत सारे खाते नहीं खोलना है।
कलेक्टर ने जल शक्ति अभियान तहत संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की गतिविधियों और कार्यों को पोर्टल में एंट्री करने के भी निर्देश दिए हैं।
जल शक्ति अभियान भारत सरकार का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वर्षा जल संचयन, संरक्षण और पुनरू उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी जिलों में पानी की कमी को दूर करना है और यह नागरिकों की भागीदारी के साथ ‘कैच द रेन’ (वर्षा जल संचयन) थीम पर केंद्रित है, जिसमें जल निकायों के संरक्षण, जागरूकता पर जोर दिया जाता है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….