Ro no D15139/23

जनदर्शन में गूंजीं शिक्षा, सड़क, सीमांकन और आजीविका की मांगें, कलेक्टर ने अधिकारीयों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

धमतरी, 01 जुलाई 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में शिक्षा, राजस्व, सड़क, आवास, सिंचाई, पेयजल, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मामले सामने आए।
धमतरी निवासी श्री देवेन्द्र आजमानी ने जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत लटियारा के सरपंच ने ग्राम लटियारा में एकलव्य विद्यालय खोलने का प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष रखा। राजस्व से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बेलरगांव तहसील के ग्राम बिरगुड़ी निवासी श्री होमनलाल सोनी ने बताया कि उनकी भूमि का सीमांकन दो अलग-अलग राजस्व निरीक्षकों द्वारा किया गया, जिनकी रिपोर्ट परस्पर विरोधी है। उन्होंने जिला स्तरीय टीम गठित कर पुनः सीमांकन एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ग्राम छुही के श्री भारतलाल साहू ने आवेदन देकर बताया कि उनकी भूमि रामसागर जलाशय में सिंचाई विभाग की परियोजना में समाहित हो गई है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के सरपंच एवं ग्रामीणों ने घास भूमि के खसरा नंबर एवं रकबे को आवासीय बसाहट के लिए आबादी भूमि घोषित करने की मांग की। ग्रामीणों ने सड़कपारा में पाइप कनेक्शन की अनुमति देने तथा दुगलीपारा से हरदीभाठा मुख्य मार्ग तक लगभग एक किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का भी आग्रह किया।
ग्राम पंचायत घोटगांव के ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। वहीं ग्राम पंचायत मोहेरा के राजमिस्त्री प्रशिक्षणार्थियों एवं अन्य नागरिकों ने प्रोजेक्ट उन्नति के तहत राजमिस्त्री प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग की। पीएमश्री विद्यालयों में कार्यरत योग एवं खेल शिक्षकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। दूसरी ओर ग्राम चंद्रसूर के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना प्लस 2.0 के चयन में भेदभाव एवं पक्षपात की शिकायत दर्ज कराई।
ग्राम जुगदेही निवासी हृदय रोगी श्री तुमेश कुमार साहू ने बताया कि उनका उपचार एम्स रायपुर में चल रहा है और स्वास्थ्य कारणों से वे भारी श्रम करने में असमर्थ हैं। उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए कार्यालयीन कार्य उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इसके अलावा रामसागरपारा, धमतरी निवासी श्री भूपेश रजक ने अपने बच्चे के लिए बेहतर विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया।
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान