Ro no D15139/23

‘सहयोग केन्द्र’ में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया उप मुख्यमंत्री शर्मा ने

*सहयोग केंद्र के माध्यम से समस्याओं के सीधे और त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : विजय शर्मा*

*सहयोग केंद्र में आज 1500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसमस्याओं के निवारण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित ‘सहयोग केन्द्र’ की नियमित कड़ी में बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहयोग केंद्र में बुधवार को 250 से अधिक आवेदन आए। साथ ही 1500 से अधिक कार्यकर्ता सहयोग केंद्र में पहुंचे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है। भाजपा का ‘सहयोग केन्द्र’ केवल एक मंच नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच का एक मजबूत सेतु है। यहाँ आने वाले हर कार्यकर्ता की समस्या को न सिर्फ सुना जाता है, बल्कि उसका समयबद्ध और समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन-प्रशासन को पूरी तरह संवेदनशील और पारदर्शी बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न विषयों पर केन्द्रित अपनी मांगें, शिकायतें व सुझाव लेकर पहुँचे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कई मामलों में मौके पर ही मौजूद अधिकारियों और फोन के माध्यम से संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानन्द उपासने मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!