Ro no D15139/23

माता शाकम्बरी की कृपा से समाज समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*उपमुख्यमंत्री ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं घुघरीखुर्द में आयोजित शाकम्बरी जयंती समारोहों में हुए शामिल*

*उप मुख्यमंत्री ने ग्राम सोहागपुर में किचन शेड का किया लोकार्पण*

रायपुर, 04 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) माता शाकम्बरी जयंती के पावन एवं पुण्य अवसर पर शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं घुघरीखुर्द ग्रामों में आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सोहागपुर ग्राम में किचन शेड का विधिवत लोकार्पण भी किया।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए माता शाकम्बरी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, परिश्रम और सहकारिता की भावना पर प्रकाश डाला तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पटेल समाज सदैव से परिश्रमी, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी समाज रहा है। माता शाकम्बरी की कृपा से यह समाज धन-धान्य से सम्पन्न रहा है और उसने हमेशा मिल-जुलकर कार्य करने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। मरार-पटेल समाज के भाव में सहकारिता निहित है, जिसके बल पर समाज और सरकार मिलकर विकास के अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल समाज अपने उद्यम, श्रम और पुरुषार्थ से न केवल स्वयं आगे बढ़ा है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के पोषण और सहयोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। आज आवश्यकता है कि अन्य समाज भी पटेल समाज के परिश्रम, अनुशासन और सामूहिकता से सीख लें।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माता शाकम्बरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि माता की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वर्षा हो, खेत-खलिहान लहलहाते रहें, सभी नागरिक स्वस्थ और सुखी रहें तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, इसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर जिला भोयरा मरार पटेल समाज के अध्यक्ष श्री शंकर पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री परदेशी पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकचंद साहू, श्री विजय पटेल, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्री राम किंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, लोहारा अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा, श्री संतोष पटेल, श्री कांतिराम पटेल, श्री भगत पटेल, ललिता सुखदास पटेल, श्री भीम सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राम कुमार भट्ट, श्री तीरथ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!